छेड़छाड़ से तंग लड़की ने लगाई फांसी, आक्रोशित ग्रामीणों गोसलपुर हाईवे पर लगाया जाम
जबलपुर। छेड़छाड़ व प्रताड़ना से त्रस्त एक 18 साल की लड़की ने गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़हाई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. सुसाईड नोट में उसने एक लड़क पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बताया गया है की आरोपी पूर्व में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर चकाजाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है. गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि गुड़हाई निवासी 18 वर्षीय कुमारी सिद्धी ने अपने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस को प्राथमिक जांच में सिद्धी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने क्षेत्र के रहने वाले ऋषभ परिहार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाईड नोट जप्त कर मामले को जांच में लिया है. लड़की के आत्महत्या करने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा सरगर्म रही की आरोपी ऋषभ, लड़की को आते-जाते परेशान करता था। बताया जाता है कि ऋषभ पहले भी छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। गोसलपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये पहुंचाया. आक्रोशि ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर चकाजाम समाप्त कराया. मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है.