newslifeindia

दादा की स्मृति में सेवा कार्य निरतंर हो रहे: जैन

जन्म जयंती पर स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित
जबलपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी जन्म जयंती पर आयोजित सेवा सप्ताह के चौथे दिन भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन के मुख्य आतिथ्य में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल विशेष रूप से मौजूद थे. अतिथियों ने दादा रोहाणी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश जैन ने कहा कि स्वर्गीय दादा के बाद उनके पुत्र विधायक अशोक रोहाणी के द्वारा यह सेवा कार्य निरंतर किये जा रह है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रत्नेश सोनकर ने कहा कि युवाओं के द्वारा अपने रक्त का दान करके पीड़ित मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
सरस्वती शिशु मंदिर रांझी में आयोजित में आयोजित शिवर में 131 रक्तदाताओं ने अपने रक्त का दान किया वहीं 589 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं.
विधायक अशोक रोहाणी ने बताया की शिविर में चिन्हित मरीजों का डॉक्टर परामर्श के अनुसार आॅपरेशन भी कराया जाएगा। आज मरीजो को चश्मा, ट्रायसायकिल एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए ।
आज दादा के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली सभा सुबह 08.30 बजे आयोजित की गयी है।
इस अवसर पर निगमाध्यक्ष रिंकुज विज, सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, दामोदर सोनी, पुष्पराज सेंगर, कमल विश्वास, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह, सुधीर बेन, हेमराज सराठे, प्रभाशंकर कुशवाहा, श्रीमती सुमन बर्मन, श्रीमती मलकियत कौर, श्रीमती सुधा तिवारी, श्रीमती मुन्नी पटेल, श्रीमती आशा बाल्मीकि, श्रीमती पार्वती पटेल, श्रीमती अर्चना सैनी आदि उपस्थित रहे।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल