newslifeindia

दबंगो ने युवक को निर्वस्त्र कर की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

जबलपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया| इस वीडियो में एक युवक को कुछ लोग निर्वस्त्र कर बुरी तरह पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है| सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच की तो पता चला कि यह वीडियो गौरीघाट क्षेत्र का है| पुलिस के मुताबिक जबलपुर निवासी सूर्या मलिक के इंस्टाग्राम पेज से यह वीडियो अपलोड किया गया है. हालांकि जिस युवक के साथ यह कृत्य किया गया है वह कौन है उसकी पिटाई क्यों की जा रही है उसका खुलासा अभी नहीं हुआ है| पुलिस मामलें की जांच कर रही है| 15 व 13 सेकेंड के दो वायरल वीडियो में लिखा है कि ओनली सेन साहब गौरीघाट में पीटते हुए, पापा बोलो बेटा पापा. दूसरे वीडियो मे लिखा है कि ओनली सूर्या मलिक वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगई दिखाने के लिए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. मामले वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद गौरीघाट थाना प्रभारी ने मामलें की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए| इसके बाद पुलिस मामलें की गंभीरता से जांच कर रही है|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल