newslifeindia

क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हो रहे जयशंकर करेंगे हिंद-प्रशांत क्षेत्र साझा दृष्टिकोण पर चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका के लिए रवाना हो रहे है। इस दौरान वे क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को मजबूत करने पर केंद्रित चर्चा करने वाले है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिका यात्रा पर जा रहे है। यात्रा के दौरान वे 1 जुलाई को आयोजित होने वाली क्वाड बैठक में भाग लेने वाले हैं, जो इस साल 21 जनवरी को वॉशिंगटन में हुई पिछली बैठक की चर्चाओं का विस्तार होगी।

जयशंकर यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भी जाएंगे, जहां वे “ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म” नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने वाले है। यह प्रदर्शनी आतंकवाद के मानवीय प्रभाव को उजागर करने के उद्देश्य से लगाई जा रही है।

यह यात्रा तब हो रही है जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियाँ, मालवाहक मार्गों की स्वतंत्रता, और रणनीतिक सहयोग की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। भारत के लिए यह बैठक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका मजबूत करने का एक प्रमुख अवसर मानी जा रही है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल