newslifeindia

JABALPUR: जबलपुर की बिटिया ने बढ़ाया शहर का मान, हमारे सुख सागर वैली की शान – प्रियंशी सिंह

जबलपुर। जबलपुर के सुख सागर वैली में रहने वाले आदरणीय श्री जितेंद्र सिंह जी की बिटिया प्रियंशी सिंह ने पूरे शहर का नाम रौशन किया है। Times Fresh Face प्रतियोगिता में Indore से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रियंशी ने “Ms. Uniquely You” के खिताब की दौड़ में अपनी जगह बनाई है। यह केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा की पहचान है – और प्रियंशी ने हर मानक पर खुद को साबित किया है। उनकी यह उपलब्धि जबलपुर के हर युवा के लिए प्रेरणा है। उनका आत्मविश्वास, सुंदरता और दृढ़ निश्चय यह दिखाता है कि जब संकल्प हो, तो कोई भी मंच छोटा नहीं होता। हम सभी सुख सागर वैली निवासी और जबलपुरवासी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

प्रियंशी, तुम पर हमें गर्व है!
“तुम यूं ही आगे बढ़ती रहो, और हमारा नाम रोशन करती रहो!”

( हम सभी जबलपुर निवासी एवं सुखसागर वैली के निवासियों को आप पर गर्व )

 

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल