newslifeindia

jabalpur: बादल झूमकर बरसने को आतुर, 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी

जबलपुर। जुलाई के महीनें में मानसून झूमकर बरसने को आतुर है| मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में जिलें के अंदर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है| 2 जुलाई और 5 जुलाई को भारी वर्षा संभावित है| लिहाजा बारिश को ध्यान में रखते हुए किसान और प्रशासन उचित प्रबंध करें| मौसम विभाग के मुताबिक जिले में मानसून सक्रिय है| मंगलवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही| जिसके बाद तापमान में गिरावट आई|
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा से आए मानसूनी बादल अभी पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर छाए हुए है। पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। लिहाजा अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा की संभावना है| पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 26.08 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.04 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल 95 प्रतिशत और सायंकाल 90 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 5.29 पर और सूर्यास्त शाम 7.00 बजे हुआ। इस वर्ष एक जून से अब तक कुल वर्षा 224.6 मिमी (9 इंच) हुई है। जबकि गत वर्ष आज के दिन तक कुल वर्षा 201.2 मिमी दर्ज की गई थी। दक्षिण पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल