newslifeindia

जर्जर विद्युत पोल गिरने से हादसा टला, शांतिनगर में रातभर विद्युत आपूर्ति रही ठप्प

जबलपुर। गोहलपुर थाना अतंर्गत शांति नगर गली नंबर 4 में सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार वाहन विद्युत पोल से टकरा गया| इस हादसे से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई| पूरी रात क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहा| राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई राहगीर मौजूद नहीं था वर्ना जानलेवा हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था|
घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक शांतिनगर गली नंबर 4 में जर्जर अवस्था में लगा विद्युत पोल प्रशासनिक अनदेखी का शिकार रहा| लोगों ने कई मर्तबा विद्युत विभाग से इसकी शिकायत की, लेकिन किसी के कानों में जूं नहीं रेंगी| जर्जर खंभे को वाहन की टक्कर लगी, और खंभा टूटकर नीचे आ गया| सोमवार की देर रात खंभा गिरते ही पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई| रात भर लोगों ने उमस भरी गर्मी और मच्छरों के बीच गुजारी|
स्थानीय निवासी अरविन्द विश्वकर्मा का कहना है, “हमने कई बार इस खंभे की जर्जर हालत लेकर शिकायतें की थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई|
बहरहाल सुबह बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त खंभे को हटाया और सुधार कार्य शुरू किया। मंगलवार को दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल