newslifeindia

जनता कर्ज में डूब रही है और मोदी जी के परम मित्र मुनाफा कमा रहे : जयराम

कर्ज को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस ने व्यक्तिगत कर्जदारों के प्रति व्यक्ति कर्ज में वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार आंकड़ों और विशेषज्ञों का सहारा लेकर वास्तविक कमियों को छुपाने में लगी है, लेकिन मोदी राज में देश पर कर्ज का बोझ चरम पर पहुंच गया है। जो कि इस सरकार की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक है। कांग्रेस नेता रमेश ने मीडिया रिपोर्टों के स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा कि मोदी सरकार ने पिछले ग्यारह सालों में देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है, और केवल पूंजीपति मित्रों के लिए तमाम नीतियां बनाई हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ताजा रिपोर्ट भारतीय अर्थव्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर प्रस्तुत करती है।
कांग्रेस नेता रमेश ने कहा कि बीते 2 साल में प्रति व्यक्ति कर्ज 90,000 बढ़कर 4.8 लाख हो गया है, और आमदनी का 25.7 प्रतिशत हिस्सा केवल कर्ज चुकाने में जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 55 प्रतिशत लोन क्रेडिट कार्ड, मोबाइल ईएमआई आदि के लिए जा रहा है, जो दिखाता है कि बढ़ती महंगाई में परिवारों की आय से उनका गुजारा नहीं हो रहा है और वे कर्ज लेने पर मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने चिंता व्यक्त की कि असुरक्षित कर्ज 25 प्रतिशत को पार कर चुका है, और मार्च 2025 तक भारत पर दूसरे देशों/बाहरी कर्ज 736.3 बिलियन डॉलर था, जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।
कांग्रेस नेता रमेश ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता कर्ज में डूब रही है और मोदी जी के परम मित्र मुनाफा कमा रहे हैं, उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सारे सरकारी प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप या प्राइवेट भागीदारी से हो रहे हैं, तो देश पर कर्जा क्यों बढ़ रहा है और हर देशवासी पर 4,80,000 का कर्जा क्यों हो गया है?
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल