newslifeindia

अमरनाथ यात्रा का हुआ आगाज, एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू से किया यात्रियों का पहला जत्था रवाना

जम्मू। अमरनाथ यात्रा का आगाज आज बुधवार सुबह हो गया। इसी के साथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करते हुए जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने 146 वाहनों में जम्मू से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को श्रीनगर के लिए रवाना किया। अमरनाथ यात्रियों का यह पहला जत्था 3 जुलाई गुरुवार को पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सकेगा।
जानकारी अनुसार जम्मू के भगवती नगर स्थित श्री अमरनाथ यात्री निवास बेस कैंप से यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया है। इसी के साथ पवित्र शिवलिंग दर्शन के लिए भक्तों का साल भर का इंतजार भी खत्म हो गया। अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत पहला जत्था रवाना होने के साथ ही हो गई। जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का यह जत्था श्रीनगर के बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ है। इससे भोले के भक्तों में खासा उत्साह और जोश नजर आया है। भक्तों ने यात्रा पर रवाना होते हुए कहा कि आतंक को आस्था का यह करारा जवाब है, इसी तरह आगे भी आतंक पर आस्था ही भारी रहेगी।
अमरनाथ यात्रा पर पहला जत्था रवाना होने पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा का कहना है, कि हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन करने यहां आए हैं। इससे महज दो माह पहले यहां एक अलग ही माहौल था, लेकिन आज हम देख पा रहे हैं कि किस प्रकार से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे हैं। भक्तों को पूर्ण विश्वास है कि वे सुरक्षित हाथों में हैं।
इस बार अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-44 पर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद टाइट कर दी गई है। इसी के साथ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व सुरक्षाबल ने चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल