JABALPUR: ट्रक की टक्कर से गिरा घड़ी चौक का स्तंभ हुआ धराशाही
जबलपुर। विजय नगर का प्रसिध्द चौराहे पर लगा घंड़ी स्तंभ गत रात धराशई हो गया. बताया जा रहा है स्ट्रीट लाईट बंद रहने से उपजे अंधेरे के कारण एक ट्रक उससे टकरा गया जिससे स्तंभ धराशायी हो गया. राहत की बात यह रही को जनहानी नहीं हुई, दुखद यह रहा की एक प्रसिध्द लैंडमार्क विभागीय लापरवाही में धराशाई हो गया. जानकानी के मुताबिक बरसात के चलते विजय नगर में कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। अंधेरे के कारण एक ट्रक चौक में लगी घड़ी वाले स्तंभ से जा टकराया। टक्कर लगते ही घड़ियों वाला स्तंभ जमीन पर आ गिरा। इस दुर्घटना के बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी ने नगर निगम में फोन लगाया तो कोई पुलिस को सूचना देने लगा। ताकि सड़क पर गिरे स्तंभ से टकराकर कोई और न दुर्घटना का शिकार हो जाए। वहीं क्षेत्रीय नागरिकों का कहना था कि समय रहते स्ट्रीट लाइटें सुधार दी जाती तो यह दुर्घटना नहीं होती। समय के साथ अब विजय नगर क्षेत्र में भी यातायात बढ़ गया है।