newslifeindia

ज्ञापन न लेने से बिफरे कांग्रेसी, एसपी का पुतला जलाया

जीतू पटवारी पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन, गिरफ्तारियां
जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का विरोध में जबलपुर कांग्रेस ने एसपी आफिस का घेराव एवं प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान बिगड़ते हालात को कंट्रोल करने के लिये पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया, वहीं जानकारी के अनुसार कई कांग्रेसी हिरासत में भी लिये गये, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया.
गौरतलब है की बुधवार को जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने की कोशिश की।
कांग्रेस का आरोप है की कार्यालय में मौजूद होने के बाद भी पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का ज्ञापन लेने से साफ इनकार कर दिया। इस रवैये से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने वहीं पर नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई।
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। लगातार बढ़ रहे विरोध और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सभी को सिविल लाइन थाना ले जाया गया। गिरफ्तारी के दौरान भी कांग्रेसजन सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने के सामने एसपी का पुतला जलाया। वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा एवं पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चिंटू चौकसे , सौरव नाटी शर्मा के नेतृत्व में आईजी ऑफिस में ज्ञापन दिया गया।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि यह सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। जीतू पटवारी पर जो फर्जी एफआईआर की गई है, वह लोकतंत्र का गला घोंटने वाली है। हम इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेंगे। चाहे जितनी भी गिरफ्तारियां कर ले, कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल