newslifeindia

जिले में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी

अगले 24 घंटों में भारी वर्षा के आसार
जबलपुर। मानसून सक्रिय है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, सुबह हल्की बारिश होती रही। बीच बीच में पानी की फुहारे चली| मौसम विज्ञान ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे के दौरान जिलों के कुछ स्थानों पर तडित झंझावात के साथ भारी वर्षा की संभावना है। मानसून पूरे संभाग में सक्रिय है कई स्थानों पर तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में 3 से 4 इंच बारिश हो सकती है। बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश होती रही, दिन में मौसम खुल गया था लेकिन बादल छाए रहे| फिर रुक रुककर वर्षा हो रही थी। इस दौरान 16.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक मानसून का सिस्टम सक्रिय है। जबलपुर सहित मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 29.05 डिग्री सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.00 डिग्री सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 92 प्रतिशत और सायंकाल 84 प्रतिशत आंकी गई। पिछले 24 घंटों में कुल वर्षा 16.0 मिली मीटर दर्ज की गई। 1 जून से अब तक कुल वर्षा 232.06 (9 इंच) मिमी दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष आज के दिन वर्षा 1.04 मिमी दर्ज की गई थी। जबकि कुल वर्षा 202.06 मिमी हो चुकी थी। सूर्योदय सुबह 5.29 पर और सूर्यास्त शाम 7.00 पर हुआ। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। दक्षिणी पश्चिमी हवायें 4 से 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल