newslifeindia

JABALPUR: पुलिस की तानाशाही पर होगा जन आंदोलन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या
जबलपुर। नगर कांग्रेस ने जबलपुर पुलिस पर तानाशाही और प्रदेश सरकार की कठपुतली की तरह कार्य करने का अरोप लगाते हुये आने वाले दिनों में चरण बध्द आंदोलन की चेतावनी दी.
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने गुरुवार को कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठी एफआईआर का विरोध करने के लिये जब कांग्रेस जन एसपी आफिस पहुंचे तब एसपी ने मिलने से इंकार कर दिया, जबकी वो कार्यालय में मौजूद थे. उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से मिलने से इंकार किया, साथ ही ज्ञापन भी स्वीकार नहीं किया. जब कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण धरने पर बैठे तो उनके उपर बल प्रयोग किया गया और झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये गये. पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा जबलपुर पुलिस की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस जन अब चरण बध्द जन आंदोलन खड़ा करेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, पूर्व विधायक संजय यादव, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष सतीश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, अभिषेक चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे.
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल