newslifeindia

JABALPUR: 3 इंच वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त , कई क्षेत्रों में जलप्लावन, भारी वर्षा की चेतावनी

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से आई बादलों की नई खेप ने शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई लगभग 3 इंच बारिश के बाद शहर तरबतर हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आया मानसून का नया सिस्टम तेजी से सक्रिय है। जिसके कारण बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान भी संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ पानी की बौछारें जारी रहने की संभावना है। लगातार वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कों पर कीचड़ मच गया है। गड्ढों में पानी भर गया है। दीवालों में सीलन आ गई है। गीले कपड़े नहीं सूख पा रहे हैं। निचले इलाके जलमग्न हैं। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुसा। कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला भी जारी है।सम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना मानसून का नया सिस्टम एक बार फिर पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है। आसमान में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे झमाझम बारिश हो रही है।
जनजीवन अस्तव्यवस्त
लगातार वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। स्कूल परिसरों में पानी भरा हुआ है। सड़कों पर कीचड़ सन गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बिजली की आंख मिचौली जारी है। इन दुरावस्थाओं को लेकर जनजीवन अस्तव्यस्त है।
कई जगह जलप्लावन
लगातार वर्षा के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए, कई जगह जलप्लावन की शिकायतें आई| राहत बचाव दल जल निकासी में लगे रहे| प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्देबाग, सिविक सेंटर, दीक्षितपुरा, अग्रवाल कालोनी, गंगानगर, चंदन कालोनी, संगम कालोनी चेरीताल, में घुटनों घुटनों तक पानी भर गया था बल्देवबाग से बड़ा फुहारा जाने वाली रोड पर पानी भरा रहा|
संभाग में भारी वर्षा संभावित
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक मानसून सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। लगातार वर्षा के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 8 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातकाल 97 प्रतिशत और सायंकाल 97 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान 71.8 मिमी (3 इंच) वर्षा के बाद 1 जून से आज तक कुल वर्षा का आंकड़ा 309.5 मिमी (लगभग 12 इंच) दर्ज किया जा चुका है। दक्षिण पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से चली। सूर्योदय सुबह 5.30 बजे और सूर्यास्त शाम 7.00 बजे हुआ। गत वर्ष आज के दिन 7.3 मिमी वर्षा हुई थी। जबकि कुल वर्षा 210.07 मिमी दर्ज गई थी। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले 24 घण्टे के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल