newslifeindia

राष्ट्रपति ने डूरंड कप फुटबॉल 2025 ट्रॉफी का अनावरण करने के साथ ही खेलों का महत्व बताया

अनुशासन, संकल्प और टीम भावना को मिलता है बढ़ावा
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज एक भव्य समारोह में डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे अनुशासन, संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की ताकत है। इसी कारण हम इसे राष्ट्रीय एकीकरण का भी एक साधन मानते हैं। इसी कारण ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जब तिरंगा फहराया जाता है तो सभी नागरिक रोमांचित हो जाते हैं।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि इससे फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए भी एक मंच मिलता है। जिसपर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल का लाखों लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान है। यह सिर्फ एक खेल नहीं है; यह एक जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धैर्य और एक साझा लक्ष्य की ओर मिलकर काम करने के बारे में बताता है।
डूरंड कप का 2025 संस्करण इसी माह 15 जुलाई से 23 अगस्त तक पांच राज्यों – पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, मेघालय और झारखंड के छह स्थानों पर खेला जाएगा। असम के कोकराझार में लगातार तीसरे साल डूरंड कप होने जा रहा है । इस टूर्नामेंट ने 2019 में अपना घरेलू मैदान नई दिल्ली से कोलकाता में स्थानांतरित कर दिया था और लगातार छठे संस्करण के लिए यह बना रहेगा। डूरंड कप ने देश की प्रमुख प्रतियोगिता के रूप में स्थापित कर लिया है, तथा इसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़कर 24 हो गई है, जिसमें सभी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीमों की भागीदारी भी शामिल है। यह टूर्नामेंट इस मायने में खास है कि इसमें सेना की टीमें भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल क्लबों के खिलाफ मुकाबला करती हैं और पिछले कुछ संस्करणों में पड़ोसी देशों की सेना टीमों के साथ विदेशी भागीदारी भी देखी गई है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल