newslifeindia

युवक फ्लाइट में कर रहा था हरकतें, पीछे बैठे यात्री ने की शिकायत तो दबा दिया गला

एयरपोर्ट पर उतरते ही हुआ गिरफ्तार, अदालत ने ठोका 42 हजार का जुर्माना
वॉशिंगटन। अमेरिका में फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में 30 जून को भारतीय मूल के इशान शर्मा को दूसरे पैसेंजर केनू इवांस के साथ मारपीट के आरोप में हिरासत में किया गया था। ये फ्लाइट फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इशान और केनू एक-दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह विवाद उड़ान भरने के कुछ समय बाद हुआ। केनू इवांस ने कहा कि इशान उसकी आगे वाली सीट पर बैठा था और अजीब हरकतें कर रहा था जैसे बार-बार हंसना और बड़बड़ाते हुए किसी को मारने की धमकी दे रहा था, जिससे केनू परेशानी हो रही थी। इशान के हरकतों से परेशान होकर केनू ने केबिन क्रू मेंबर से मदद के लिए कहा, जिसके बाद इशान गुस्से में आ गया और लड़ाई करने लगा और इवांस का गला पकड़ लिया। ईशान को मियामी एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी ओर अदालत में पेशी के दौरान इशान के वकील ने दावा किया कि वे बस मेडिटेशन कर रहे थे, जिसे पीछे बैठे केनू इवांस ने गलत समझ लिया। अदालत ने इशान पर 500 ​​डॉलर यानी 42 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और उसे इवांस से कांटेक्ट करने, उसके स्कूल या घर के पास जाने से रोकने के लिए स्टे-अवे ऑर्डर जारी किया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल