newslifeindia

JABALPUR: इंटक को छोड़ थामा लाल झंडे का दामन

ओएफके में लेबर यूनियन की आम सभा आयोजित
जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया में लेबर यूनियन एआईडीईएफ लाल झंडे की कार्यशैली एवं विचारधाराओं से प्रभावित होकर इंटक के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने लाल झंडा थाम लिया है , लाल झंडा थामने वालो में ओ एफ के कंज्यूमर सोसाइटी के प्रबंधकरणी सदस्य भी है , इस अवसर पर आयोजित सभा में इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश इंटक के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं कंज्यूमर सोसाइटी के डायरेक्टर संतोष सिंह ने कहा की हमारी नियुक्ति जब से निर्माणी में हुई है हम इंटक के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया परन्तु यह कुछ वरिष्ठ नेता यूनियन में केवल परिवार बाद को ही अहमियत देते रहे , हमने कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हमेशा लेबर यूनियन लाल झंडे को ही संघर्ष करते पाए है , लिहाजा हम तमाम साथियों ने एक मतेन निर्णय लिया है कि हम भी लाल झंडे के दामन थाम कर्मचारी हित में कार्य करेंगे।
संतोष सिंह के नेतृत्व में संदीप सिंह, मुकेश, राजवीर सिंह,प्रदीप उपाध्याय , रामवीर सिंह , दीपक वर्मा , शेर सिंह , संजीव कुमार, मोहम्मद जहरुद्दीन , लिखा राम ठाकरे , अजय राज, नरेश कटरे, सुरेंद्र सिंह , सोमनाथ , लक्ष्मीकांत धनंजय सिंह , संजय गुप्ता , दीप सिंग राय , रामावतार मीणा , रूप सिंह , सीता राम यादव के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इंटक छोड़ लेबर यूनियन की सदस्यता ली।
यूनियन के वरिष्ठ नेता कॉमरेड अर्नब दासगुप्ता , पुष्पेंद्र सिंह, सुकेश दुबे , सुरेश कन्ना , सीमेंद्र रजक , दिनेश नामदेव , हरीश चौबे , आशीष श्रीवास्तव , एंजिल थंगराज , संजीव कुमार , प्रदीप यादव , प्रभात रंजन , संगम कुमार , निर्भय पटेल आदियों ने तिलक लगाकर माला पहनाकर सभी को यूनियन की सदस्यता दिलवाई।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल