newslifeindia

शहडोल में बारिश ने मचाई तबाही, पुल के ऊपर से बह रही नदी, अस्पताल में भरा पानी, डूब गया रेलवे स्टेशन

शहडोल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। हर ओर पानी ही पानी और उससे होने वाली समस्याएं ही नजर आ रही हैं। कई नदी नाले उफान में हैं, तो कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अस्पताल हो या रेलवे स्टेशन सब इस बारिश के भेंट चढ़े हुए हैं। एक ओर अस्पताल के वार्डों में पानी भरा होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। जिला अस्पताल के तीन वार्डों में पानी भर जाने से वार्ड के मरीज को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है। बीती रात जिले में हो रही झमाझम बारिश की वजह से जिला अस्पताल के सर्जिकल मेल और फीमेल वार्ड में पानी भर जाने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक जवाबदार मौके से नदारत रहे।
Shahdol weather: Heavy rain caused havoc in the district
सिविल सर्जन ने खुद संभाला मोर्चा
मौके पर मीडिया कर्मी पहुंचे तो मरीजों का समस्याएं बतानी शुरू की। कुछ देर बार सिविल सर्जन खुद मौके पर पहुंचीं और मोर्चा संभालते हुए जिला अस्पताल के गार्डों से मरीज को अन्य वार्डों में शिफ्ट कराया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर शिल्पी सराफ ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि तेज बारिश की वजह से बैक फ्लो पानी आने से वार्ड में पानी भरा है, हमने मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कराया।

Shahdol weather: Heavy rain caused havoc in the district
पुल के ऊपर से बह रही खूंटा नदी
जैतपुर के खपर खूंटा नदी पुल से तीन फीट ऊपर बह रही है। इस कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। रविवार सुबह मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को जोड़ने का एक भीतरी मार्ग कहलाता है, जो बंद है। थाना प्रभारी जैतपुर जिया उल हक ने कहा नदी पुल से ऊपर बह रही है। जिससे मार्ग बंद कराया गया है। हमने पुलिस टीम को मौके पर लगाया है।
उफान पर मुड़ना नदी
शहडोल नगर में कई निचले स्तर में जल भराव हो जाने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोहागपुर के भूसा तिराहे के पास कई दुकानों के भीतर पानी भर गया है। शहडोल से उमरिया जाने वाले मार्ग में स्थित मुड़ना नदी उफान में है। खतरे के निशान से नदी ऊपर बह रही है। लोग नदी के ऊपर खड़े होकर इस नजारे को देख रहे हैं। मौके पर पुलिस बल नदारत है। यह मार्ग शहडोल से उमरिया और कटनी को जोड़ता है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल