newslifeindia

रामायण का प्रोमो जारी, रणबीर राम तो यश निभा रहे रावण का किरदार

सनी देयोल बने हनुमान तो रकुल प्रीत बनी शूर्पणखा लारा दत्ता कैकई
फिल्म रामायण पिछले काफी समय से चर्चा में बनी है। मेकर्स ने फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया है। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के साथ-साथ सुपरस्टार यश की झलक भी देखने को मिली है। बता दें इस फिल्म में कई बड़े सितारे अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में वह राम के अवतार में काफी प्रभावशाली लग रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी को माता सीता की भूमिका में देखा जाएगा। फैंस दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
वहीं केजीएफ से मशहूर हुए सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। प्रोमो वीडियो में उनकी भी झलक देखने को मिलती है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में राम और रावण की लड़ाई की छोटी सी झलक दिखाई गई है। इसके बाद राम बने रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते देखा जा सकता है। दोनों कलाकारों की स्क्रीन पर मौजूदगी और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रणबीर ने फिल्म में राम के किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए अपनी भाषा के साथ-साथ तीर-कमान चलाने की ट्रेनिंग भी ली है।
फिल्म में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई की भूमिका में नजर आएंगी। अरुण गोविल राजा दशरथ बने हैं। फिल्म सिर्फ एक भाग में नहीं, बल्कि दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म करीब 835 करोड़ रुपए के बजट से तैयार हुई है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल