newslifeindia

नागौर में यहां मात्र 50 रुपए में मिलती है दाल बाटी, स्वाद ऐसा की विदेशी पर्यटक भी हैं इसके दीवाने

 कृष्ण कुमार/ नागौर. राजस्थान का नाम आते ही दाल बाटी चूरमा का ख्याल आ जाता है. लेकिन नागौर के खींवसर में आप पचास रुपये में दाल बाटी व सलाद और दो प्रकार की चटनी खाने को मिलती है. चौंक गए ना और मन में ख्याल आया होगा कि वर्तमान समय में इतनी मंहगाई में सस्ता खाना कैसे मिल सकता है. लेकिन खींवसर में बनी भवानी होटल में मात्र 50 रुपये में राजस्थानी दाल बाटी खाने को मिलती है.

दरअसल नागौर के खींवसर में बनी जय भवानी होटल में राजस्थानी खाना खाने को मिलता है. दाल बाटी के इस स्वाद के कारण यहां पर विदेशी पर्यटक भी इस लाजबाब स्वाद को चखने के लिए पहुंचते है. होटल मालिक बबलू सिंह ने बताया कि इस होटल की शुरुआत सितम्बर 2022 में शुरु हुई थी. लेकिन वर्तमान समय में दिन में 100 थाली से अधिक लग जाती है. बबलू ने बताया कि बाटी बनाने में लाल गेहूं के मोटे आटे और अजयवान, नमक मिलाकर बाटी को बनाया जाता है. वहीं बाटी के साथ मूंग की दाल, तुअर की दाल इसके अलावा लहसुन की चटनी व अथाणा (हरी मिर्च) व सलाद के तौर पर प्याज व नीबूं मिलता है.

वहीं होटल में खाने में चूरमा और पापड़ ,लस्सी व कई प्रकार की खाने के व्यंजन मिलते है. लेकिन इनके लिए अलग से चार्ज लगता है. वहीं होटल में सर्वाधिक लोग दाल बाटी खाने के लिए आते है. अगर आप इस खाने का स्वाद उठाना चाहते हो तो इन नंबरो पर 6375105348 पर संपर्क कर सकते हो. यह होटल जय मां भवानी के नाम से जानी जाती है. यह हेटल खींवसर में पदमसर चौराह पुलिस थाना रोड़ पर बनी हुई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:20 IST

Source link

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल