newslifeindia

रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 बच्चों की मौत कई घायल

टक्कर के बाद 50 मीटर दूर तक घसीटती गई वैन, लोगों में आक्रोश
चेन्नई। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चेम्मन कुप्पम के पास मंगलवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और वैन चालक समेत 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब स्कूल वैन चेम्मन कुप्पम के पास रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। चिदंबरम जा रही यात्री ट्रेन वैन से टकरा गई और वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर के कारण वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन बच्चों ने मौके पर मौत हो गई। कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय वैन में स्कूली बच्चे थे। गंभीर रूप से घायल चालक और बच्चों को इलाज के लिए कुड्डालोर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा अधिकारी उनका इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने की कोशिश की। पुलिस को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह हादसा स्कूल वैन चालक की लापरवाही के चलते हुआ है।
हालांकि 3 बच्चों की मौत के बाद उनके अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने स्कूल क्षेत्रों के पास रेलवे क्रॉसिंग पर कड़े सुरक्षा उपायों की मांग की है। रेलवे आरपीएफ और जिला प्रशासन की टीम ने इस घटना की जांच में जुट गई हैं, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल