newslifeindia

घरेलू वेज थाली जून में 8 प्रतिशत सस्ती हुई

आलू, प्याज और टमाटर के दाम घटने का असर, नॉन-वेज थाली भी 6 प्रतिशत सस्ती हुई
नई दिल्ली। भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत जून में (सालाना आधार पर) 8 प्रतिशत घटकर 27.10 रुपए हो गई है। पिछले साल जून 2024 में वेज थाली की कीमत 29.40 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी।
क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत मई की तुलना में जून में 3 प्रतिशत बढ़ी है। मई में वेज थाली की कीमत 26.20 रुपए थी।
नॉन-वेज थाली भी 6 प्रतिशत सस्ती हुई
वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत जून में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 54.80 रुपए हो गई है। पिछले साल जून-2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 58 रुपए थी। मंथली बेसिस पर यानी मई की तुलना में जून में नॉन-वेज थाली की कीमत 4 प्रतिशत बढ़ी है। मई में नॉन-वेज थाली की कीमत 52.60 रुपए थी।
आलू, प्याज और टमाटर हुए सस्ते
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, आलू, प्याज और टमाटर के दाम घटने के चलते वेज थाली की कॉस्ट में कमी हुई है। टमाटर की कीमत सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर 32 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। प्याज के दाम में 27 प्रतिशत और आलू के भाव में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस कारण वेज थाली की कीमत में गिरावट हुई है। वेज थाली की कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है। नॉन वेज थाली की कीमत में ये कमी ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है। वहीं, सालाना आधार पर वेजिटेबल ऑयल की कीमत 19 प्रतिशत और एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 प्रतिशत बढ़ी है, नहीं तो दोनों थाली और भी सस्ती हो सकती थी।

 

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल