newslifeindia

JABALPUR: रिमझिम बारिश ने किया शहर को तरबतर, सड़कें कीचड़ और गंदगी से सनी

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रहे मानसून के छोटे-छोटे सिस्टम जबलपुर संभाग में जमकर दरियादिली दिखा रहे। जबलपुर में पिछले 1 हफ्ते से बारिश का सिलसिला जारी हैं| रुक रुक कर हो रही बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया| बुधवार को भी 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई| सुबह के वक्त हुई बारिश ने स्कूल जाने वाले बच्चों की परेशानी बढ़ाई तो वहीं पूर्वान्ह रिमझिम बारिश के बीच अलसाये हुये माहौल में सरकारी दफ्तर खुले। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो-तीन दिनों तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। शहर में पिछले 24 घंटों से जारी अनवरत वर्षा के कारण शहरों के हाल बदहाल हो गये हैं। निचली बस्तियां जलमग्न हो गई हैं, वहीं कीचड़ और गंदगी से सड़कें पट गईं।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात के प्रभाव से कल रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई और कुछ देर अच्छी वर्षा भी हुई। उसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती रही। शीतल बयारों ने रात में उमस से राहत दी। बुधवार को सुबह से ही सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकत्तम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हवा में नमी प्रात: 97 प्रतिशत और सायंकाल 87 प्रतिशत आंकी गई है। गत वर्ष आज के दिन अधिकत्तम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। सूर्योदय सुबह 5.32 मिनिट पर और सूर्यास्त शाम 7.00 बजे हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान 23.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक कुल वर्षा 463.2 मिलीमीटर (लगभग 18.2 इंच) दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष आज के दिन वर्षा नहीं हुई थी और कुल वर्षा 238.9 मिलीमीटर दर्ज की जा चुकी थी। पश्चिमी हवायें 4 से 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने के आसार है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल