newslifeindia

भोलेबाब जयकारो के साथ शुरु हुई कांवड़ यात्रा

यूपी से दिल्ली और फिर हरिद्वार तक कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार
दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही पर रोक
नई दिल्ली। शुक्रवार से देशभर में सावन माह के शुरु होने के साथ भोलेबाब के जयकारों के साथ कावाड़ यात्रा भी शुरु हो गई। कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार की ओर निकल रहे है। आने वाले दिनों में इन कावड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। जिसका सीधा असर कांवड़ मार्ग पर यातायात पर पड़ेगा। यह देखकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई है। इसी क्रम में गुरुवार से दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जबकि कई जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया है।
इस साल कांवड़ यात्रा 11 से 23 जुलाई तक चलेगी, इसके बाद ट्रैफिक को लेकर पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने अगले 13 दिनों तक दिल्ली से मेरठ हाईवे पर भाई वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके बाद हल्के वाहनों पर भी रोक लगाने की तैयारी है। 18 जुलाई से इस मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
दिल्ली से अमरोहा, हरिद्वार और लखनऊ जाने वाले वाहनों यूपी गेट या गाजीपुर बॉर्डर से नेशनल हाईवे 9 से डासना इंटरसेक्शन तक जाना होगा। इसके बाद ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल मार्ग से आगे की ओर जा सकते है। दिल्ली से लखनऊ और बरेली के लिए इन दो मार्ग से होकर जा सकते है। दिल्ली से बरेली और लखनऊ जाने के लिए गाजियाबाद के डासना से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से आगे बढ़ना होगा। इसके बाद सिकंदराबाद, बुलंदशहर, बहदोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद और फिर दिल्ली लखनऊ हाईवे से आगे जा सकते है।
-दूसरा रास्ता दिल्ली से हापुड़ के छिजारसी से ततारपुर चौराहा से टियाला अंडर पास, किठौर, मेरठ से बिजनौर, धामपुर और नगीना होते मुरादाबाद जा सकते हैं। इसके बाद यहां से दिल्ली लखनऊ हाईवे से आगे निकल जा सकते है।
बता दें कांवड़ यात्रा को देखकर पुलिस प्रशासन के द्वारा ये तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही पूरे कावंड़ मार्ग पर 29454 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसके जरिए तमाम मुख्य मार्गों और चौराहों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। यात्रा मार्ग पर 375 ड्रोन के द्वारा निगरानी की जाएगी। इस दौरान 66 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 50 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल/पीएसी, 1424 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल