newslifeindia

मेडिकल परिसर में नये आवासीय भवन निर्माण की मांग

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर परिसर में स्थित आई टाइप कॉलोनी के जर्जर आवासों के स्थान पर नवीन भवन निर्माण की माँग को लेकर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर संघ के प्रांतीय महामंत्री अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में जिला स्तर के पदाधिकारियों ने मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की और कॉलोनी की वर्तमान बदहाल स्थिति से अवगत कराया। मंत्री राकेश सिंह ने इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण: विपिन पीपरे, रविंद्र राय, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश पंग्राह, राजेश बैग ,गणेश अहिरवार, विकास डहरिया, देवेंद्र अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल