newslifeindia

पं आदर्श मुनि त्रिवेदी की स्मृति में 6000 से अधिक नागरिकों ने कराया नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा एवं लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ विशाल नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
6000 से अधिक नागरिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया

जबलपुर (News LIfe)। मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा एवं लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शिव शक्ति मंदिर  प्रांगण लालमाटी में ब्रह्मलीन पंडित आदर्शमुनि त्रिवेदी की पुण्य स्मृति में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन जबलपुर के पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और  इसकी सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि नागरिक की वित्तीय पूंजी की रक्षा की आवश्यकता है।
शिविर में 6800 से अधिक नागरिकों ने अपना पंजीयन कराकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस स्वास्थ्य शिविर में पधारे हृदय , मस्तिष्क,  मधुमेह, अस्थि जैसे अनेक रोगों के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों ने नागरिकों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया , ई सी जी सहित विभिन्न जांचें भी की गईं व नि: शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया गया व उन्हें रोगों से रोकथाम की भी सलाह दी गई।
    स्वास्थ्य शिविर में प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा के आलोक मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, ब्रजेश दुबे, अखिलेश दीक्षित, रत्नेश मिश्रा, असीम त्रिवेदी, संदीप शुक्ला, सुरेश पांडेय, शैलेष पाठक, मुकेश बिरहा, गोविंद दुबे, प्रवीण तिवारी, मनीष शुक्ला, आनंद शुक्ला,  पार्षद श्रीमति वर्षा मुकेश बिरहा ,आर एन द्विवेदी, ओमप्रकाश पटेल, आर के सेन, मुकेश पाण्डेय, मुकेश बिरहा, राजेश तिवारी, सुशील तिवारी, मंशी प्रजापति, बबलू रजक, हनुमान पटेल, कृष्ण कांत पाण्डेय, मंजू दुबे, पूनम तिवारी, कविता दुबे, गरिमा शुक्ला, पूनम द्विवेदी, विनय गौतम, शक्ति त्रिपाठी, शांति तिवारी, राजेश खरे, आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सभा के लोग उपस्थित हुए।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल