newslifeindia

कांग्रेस के सभी लोग इच्छाधारी हिंदू

जबलपुर में बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सिर्फ टीवी और ट्विटर पर जिंदा है कांग्रेस

जबलपुर / न्यूज लाइफ। संभागीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जबलपुर पहुंचे हुए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू सहित कई नेता मौजूद रहे। जबलपुर प्रवास के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जबलपुर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इच्छाधारी हिंदू तक कह डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस कार्यकर्ता छिंदवाड़ा में जो 5 से 7 अगस्त तक बागेश्वर धाम की राम कथा का आयोजन करवा रहे हैं, इस तरह की कथा उन्हें सिर्फ चुनाव में ही याद आती बताएं। नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि मैं तो बरसों से दतिया में कथा करवाते आ रहा हूं, और अगर प्रमाण चाहिए तो दतिया जाकर पता कर सकते हैं। जबलपुर प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ टीवी और ट्विटर पर ही जिंदा दिखाई दे रही है, उन्होंने कहा कि मैं तो देख रहा हूं कि जमीन पर कांग्रेस के जन आंदोलन नही चल रहे हो। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ प्रदेश की जनता को जातियों में बांटने का काम कर रही है, और यही तक अब कांग्रेस की राजनीति भी सिमट कर रह गई है। कांग्रेस के स्ट वर्ग पर अत्याचार की जांच के लिए गठित 5 सदस्यी टीम पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि यह टीम कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए बनाई है, ताकि कांग्रेस समाज को तोड़ने के मुद्दे को ढूंढ सके। उन्होंने कांग्रेस से पूछा है कि बीते 15 माह में स्ट-रुख के हित में कांग्रेस ने अगर एक भी फैसला लिया हो तो वह बताएं। कांग्रेस राज में सिर्फ स्ट वर्क पर अत्याचार की दर्दनाक है। चुनावी समय पर ही कांग्रेसी कथा करवाने और मंदिर जाने की राह पकड़ते हैं, और जैसे ही चुनाव समाप्त होता है, तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर समाप्त हो जाते हैं। गृह मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछा है कि बीते 4 साल में उन्होंने कहां-कहां रामकथा करवाई है यह घटना ही सामने आ रही है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल