newslifeindia

बारिश नहीं रुकी तो बन जाएंगे बाढ़ के हालात

जनजीवन बेहाल, हर तरफ पानी पानी…

जबलपुर / न्यूज लाइफ। मंगलवार शाम से जारी बारिश अब पूरे जिले के लिये आफत बन चुकी है। जहां शहर का बड़ा हिस्सा जल प्लावन की स्थिति से जूझ रहा है तो वहीं प्रमुख नदियों से सटे कई गांवों में बाढ जैसे हालात हैं। जिले के कई गांवों का संपर्क तहसीलों से पूरी तरह कट गया है। लखनपुर, सुरेखा, खिन्नी सहित अनेक गांवों का पानी से घिरे हुए हैं। कई गावों में स्थिति यह है कि एसडीआरएफ की टीमें उतारना पड़ी हैं। बरगी बांध का जलस्तर भी खतरे के निशान पर पहुंच रहा है। गुरूवार पूरी रात पानी छोड़ने के बाद भी शुक्रवार दोपहर तक बांध का जलस्तर 422 मोटर तक पहुंच गया था। जिले के कई हिस्सों में बिगड़ते हालात के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग में कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 25.05 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम

 

तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातकाल 98 प्रतिशत और सायंकाल 98 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान 69.4 मिमी वर्षा के बाद 1 जून से आज तक कुल वर्षा का आंकड़ा 889.4 मिमी दर्ज किया जा चुका है। पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से चली। सूर्योदय सुबह 5.43 बजे और सूर्यास्त शाम 6.55 बजे हुआ।

 

स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित

शहरी क्षेत्रों के अनेक स्कूलों में घुटनों तक पानी भरा है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल पहुंच मार्ग कीचड़ से सने हैं। बारिश के चलते कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिले में हो रही लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज 5 अगस्त को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली समस्त परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही स्थगित किए गए प्रश्न पत्रों की नई समय सारिणी घोषित भी कर दी। कुलसचिव ‘डॉ दीपेश मिश्रा ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं स्थगित की गई है। मुख्य रूप से 5 अगस्त को बीए एलएलबी ( आनर्स) और एल एल बी चतुर्थ सेमेस्टर को परीक्षा थी। जिनकी नई तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के पोर्टल में नया कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।

बारिश ने खोला भ्रष्टाचार….

राहत की बात यह रही कि लगातार जारी बारिश के बीच अब तक शहर में किसी प्रमुख इमारत या मकान के गिरने की खबर नहीं आई हैं। लेकिन लेमा गार्डन में राजीव गांधी योजना के तहत बनाए गए आवासों की सीलिंग बारिश में गिरने की खबर आ रही है। यहां बताया जा रहा है लोग कई मकानों की सीलिंग गिरी है. वहीं बहुत से मकान रिस रहे हैं। आलम यह है लोगों ने गुरुवार की रात दहशत में काटी। जिससे जहां लेमा गार्डन अवास योजना का भ्रष्टाचार खुल कर सामने आया है, वहीं दूसरी तरफ बड़ी हादसे की संभावना भी बन गई है।

नर्मदा तटों में दुकानें बंद…….

हिरन, सुहार, गौर, परियट नदियों में बाढ़ नर्मदा की सहायक नदियां भी पूरे उफान पर हैं। नर्मदा के तटीय क्षेत्रों के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह गौरीघाट में उमाघाट में ऊपर तक पानी आ गया, वहीं तिलवारा में पुराना पुल डूब गया है। यहां तटों से दुकानों को हटा लिया गया है। बचाव दल और पुलिस, होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल