newslifeindia

दो माह तक निरंतर चलने वाले महा रुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जबलपुर/न्यूज लाइफ। सावन के पावन मास में पूरी संस्कारधानी भक्ति में डूबी हुई है। इसका ताजा उदाहरण आज सावन के पांचवें सोमवार को शिव शक्ति धाम जगदम्बा कॉलोनी में देखने मिला। जिसमें क्षेत्रवासी एवं बाहर से आए अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक पुण्य लाभ अर्जित किया एवं भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा। बताया जाता है कि शिव शक्तिधाम में सावन मास के प्रत्येक दिन निरंतर भगवान शिव का रुद्र अभिषेक रोजाना किया जाता है। यह प्रथा कई वर्षो  से निरंतर चली आ रही है। शिव शक्ति धाम के आचार्य पंडित श्री राम भजन तिवारी जी ने न्यूज लाइफ से चर्चा में बताया कि पूरे सावन मास चलने वाले भगवान शिव के रूद्र अभिषेक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है इस बार दो माह निरंतर यह अभिषेक चलेगा। साथ ही आचार्य श्री ने बताया कि अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है एवं भक्त जो भी मनोकामना लेकर आता है वह अवश्य पूर्ण होती है। साथ ही शक्ति धाम के पं श्री संदीप कृष्ण शास्त्री, पं श्री अनमोल शास्त्री, पं श्री सतीश शास्त्री, पं श्री दीपांशु शास्त्री, एवं शिव शक्तिधाम परिवार से जुड़े वरिष्ठ अचार्यगणों, गुरुजनों, सदस्यों, शिष्यगणों का व्यवस्थाओं में विशेष योगदान रहता है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल