newslifeindia

‘ एक पेड़ देश के नाम’ कार्यक्रम तहत सिद्ध बाबा वार्ड में वृक्षारोपण का कार्यकर्म आयोजित

जबलपुर/न्यूज लाइफ। आज शाम 4 बजे श्री राम मंदिर जीसीएफ स्टेट में पर्यावरण संरक्षण एवं गतिविधि आयुध भाग, शीतला माई नगर मे एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम के तहत शीतला माई नगर के सिद्ध बाबा वार्ड की महिलाओ की समिति का गठन किया गया। जिसमें श्रीमति मंजु दुबे जी को सिद्ध बाबा वार्ड का संयोजक एवं श्रीमति पूनम तिवारी जी को सह संयोजक का दायित्व प्राप्त हुआ। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में घर घर नर्सरी के तहत हर घर में 10 वृक्ष का वृक्षारोपण के संबंध में बताया गया, कार्यक्रम को पर्यावरण विभाग प्रमुख धर्मेंद्र जी एवं आयुध भाग से दिलीप जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में पेड़, पानी के संरक्षण एवं प्लास्टिक के बहिष्कार के विषय मे अवगत कराया गया। जिसमें सिद्ध बाबा वार्ड से पूनम तिवारी, मंजू दुबे, मीना शर्मा, संध्या शुक्ला, रश्मि पटेल, रेखा पटेल, आरती पटेल, पिंकी पांडे, एवं वेदना शुक्ला जी सभी महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल