newslifeindia

सड़कों को हम जोतेंगे… हर जगह हम खोदेंगे… सीवर कार्यो से प्रत्येक नागरिक परेशान – जीतू कटारे

जबलपुर। महाराणा प्रताप वार्ड के अंतर्गत सीवर लाइन की खुदाई करके अच्छी खासी बनी हुई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं यहां बार बार वेलगाम खुदाई से आमजन परेशान हो रहे हैं कई स्थानों पर पानी की लाइन फोड़ दी जाती है एवं कई चेम्बरों  के ढक्कन गायब हैं और तो और बापस सड़क बनाने को कहो तो बोला जाता है यह कार्य हमने नही दूसरी कम्पनी ने किया है संजय सिंग से सिर्फ बात हो पाती है सुनील सिंग जो कि ठेकेदार है उसको आजतक किसी ने नही देखा और ठेकेदार ने भी पेटी कांट्रेक्टरों को काम सौंप दिया है जिनको अनुभव का बहुत आभाव है सीवर लाइन डालने के बाद उन गड्ढों को उसी हाल में छोड़ दिया गया है इसके बाद शहर में हुई तेज बारिश के कारण इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के बाद यह गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दे पा रहे हैं इसकी वजह से इन मार्गों से गुजरने वाले राहगीर इन गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं इस संबंध में महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद जीतू कटारे ने बताया कि महाराणा प्रताप वार्ड में सीवर लाइन का कार्य पिछले कई वर्षो से लगातार चल रहा है और जिसकी वजह से वार्ड की समूची सड़कों पर सीवर के गड्ढे आसानी से दिखाई दे रहे हैं कुछ सड़कों को भले ही अब बनाया जा चुका है लेकिन बनी हुई सड़कों पर वापस से खुदाई का खेल खेला जा रहा है जिससे महाराणा प्रताप वार्ड में अभी हाल ही में बनी सड़कों को खोदने का कार्य किया जा रहा है महाराणा प्रताप वार्ड के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में मुख्य रूप से नव निवेश कॉलोनी धनवंतरी नगर कॉलोनी में सबसे ज्यादा सीवर का कार्य किया जा रहा है जिसकी वजह से यहां रहने वाले बाशिंदों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एक तो बारिश का मौसम चल रहा है उसके बाद सड़कों पर सीवर लाइन डालने के नाम पर पूरी तरह से खोद दिया जाता है इसके बाद खुदी हुई सड़कों को इसी हाल में छोड़ दिया गया है जिससे यहां पर बारिश का पानी इकट्ठा होने के साथ मच्छर कीड़े एवं कीचड़ से सनी सड़कें दिखाई दे रही हैं वहीं कुछ सड़कें पूरी तरह से बंद हो चुकी है क्योंकि सीवर लाइन के लिए करीब 20 फीट तक गड्ढा खोदा गया है और ऐसे इसी हाल में इसकी वजह से इस मार्ग पर आवागमन का नेटवर्क नहीं है पूरी तरह से बंद कर दिया गया है क्योंकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को गड्ढे की गहराई का पता नहीं चल पाएगा क्योंकि इस गड्ढे में बारिश का पानी पूरी तरह से भरा हुआ है ज्ञात हो कि अभी कुछ दिनों पहले लाल बिल्डिंग सड़क को बने एक माह भी नहीं हुआ था और सीवर लाइन का कार्य करने के लिए इस मार्ग को पूरी तरह से खोद दिया गया इसके बाद वार्ड के पार्षद जीतू कटारे के विरोध करने के बाद इस मार्ग को जल्द से जल्द अस्थायी बनाया गया था जिससे इस मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया था इसके अलावा वार्ड में अन्य जगहों पर भी सीवर लाइन का कार्य पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है और समूचे वार्ड में लाइन की खुदाई जी का जंजाल बनी हुई है जब कांट्रेक्ट में है कि जैसी सड़क होगी वैसे ही करकर दी जाएगी तो क्रंकीट की सड़क खोदकर मिट्टी की कच्ची सड़क क्यों दी जाती है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल