आलोक तिवारी के नेतृत्व में निकली विशाल वाहन रैली
जबलपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर ओंकार महाराज की गद्दी छोटे फुहारा में विशाल एकत्रीकरण एवं जनसैलाब देखने मिला। युवाओं ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर देशभक्ति की भावना से उत्साह पूर्ण होकर विशाल ओंकार तिरंगा यात्रा निकाली। पं आलोक ओंकार तिवारी के नेतृत्व में निकली जा रही विशाल वाहन रैली को गोविंदगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष पं अनिल तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लगभग 1.5 किलो मीटर लंबी इस वाहन रैली का एक छोर कमानिया गेट पहुंचा तब दूसरा छोर छोटे फुहारे पर नजर आ रहा था। इस तिरंगा यात्रा में भारत माता एवं पं ओंकार प्रसाद तिवारी की प्रतिमा राष्ट्रीय ध्वज के साथ सबसे आगे चल रही थी। रैली अपने निर्धारित मार्ग छोटा फ़ुहारा महाराज की गद्दी से प्रारंभ होकर मिलोनीगंज, कोतवाली, सराफा चौक, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, अंधेर देव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, पांडे चौक, चेरीताल होते हुए दमोहनाका चौक पहुंची जहां पर पं ओंकार प्रसाद तिवारी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान गाते हुए ध्वजारोहण किया गया एवं महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए। जिसके पश्चात छोटे फुहारा महाराज की गद्दी पर समापन रैली का समापन किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल तिवारी, आलोक तिवारी, अनूप तिवारी, आशीष त्रिवेदी, असीम त्रिवेदी, शुभम मिश्रा, आस्तिक तिवारी, आयुष तिवारी, अपूर्व त्रिवेदी, आदित्य तिवारी, आदर्श तिवारी, अजय तिवारी, लालू ताम्रकार, रुद्र तिवारी, मयूर ताम्रकार, हर्षित तिवारी, राहुल गोयल, हर्ष तिवारी, अभिषेक पांडे, हर्षुल त्रिवेदी, वीरू यादव, आनंद श्रीवास्तव, ब्रजेश अग्रवाल समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।








