newslifeindia

प्रधानमंत्री मोदी के नगर आगमन पर निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

जबलपुर / न्यूज लाइफ। भारत के गौरव का विश्व क्षितिज पर परचम फहराने वाले जन-जन के चाहते यशस्वी ,प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है एवं प्रधानमंत्री जी के शुभ आगमन की पूर्व बेला पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा केंद्रीय सुभाष चंद्र बोस जेल जबलपुर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं समाजसेवी डॉ अश्वनी कुमार त्रिवेदी के संयोजन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में अनेक बीमारियां दांत,आँख, हड्डी खुजली, रक्तचाप, मधुमेह संबंधित बीमारियों से पीड़ित 257 कैदी भाइयों की निशुल्क जांच हुई एवं निशुल्क दवाइयां दी गई एवं 45 कैदियों के दांत निकल गए, अनेक कैदियों की आंखों का जांच कर चश्मा का नंबर दिया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के अन्य चिकित्सकों ने आधुनिक मशीनों द्वारा हड्डियों की जांच, एचआईवी की जांच रक्त परीक्षण कर उचित परामर्श दिया।

इस शिविर में नगर संयोजक डॉ विवेक जैन, सह संयोजक डॉ ऋषि उपाध्याय, डॉ सचिन बुधौलिया, डॉ प्रियंक दुबे, डॉ श्रीकांत साहू, डॉ वीरेंद्र साहू, डॉ अनंत त्रिवेदी, डॉ अमरेश पांडे, डॉ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ अरविंद पांडेय, डॉ नमन जैन आदि चिकित्सकों का सक्रिय योगदान रहा। केंद्रीय जेल परिसर में आयोजित सेवा पखवाड़ा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर जी प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्वनी कुमार त्रिवेदी, उप अधीक्षक श्री मदन कमलेश एवं श्री राकेश मोहन उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित किया। कैदी भाइयों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल