newslifeindia

जनसुनवाई स्थगित, नही हो सकेंगी अब ग्राम सभायें

न्यूज लाइफ / जबलपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रभावी हुई आदर्श आचरण संहिता को दृष्टिगत रखते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने प्रति सप्ताह मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई को स्थगित कर दिया है ।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस बारे में जारी आदेश में कहा गया है कि साप्ताहिक जनसुनवाई आदर्श आचरण संहिता प्रभावी रहने तक स्थगित रहेगी । जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुमन ने एक अन्य आदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने तक ग्राम सभाओं के आयोजन पर भी रोक लगा दी है ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल