newslifeindia

मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा की वेबसाइट का विमोचन आज

जबलपुर/न्यूज लाइफ। मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संयोजक पं श्री अशीष त्रिवेदी ने बताया की मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा की वेबसाइट का निर्माण आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष शुभम मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा किया गया है। जिसके माध्यम से विवाह हेतु युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन उसमें होगा एवं ब्राह्मण सभा द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो का भी विवरण उस वेबसाइट में सभी को आसानी से प्राप्त हो सकेगा। वेबसाइट का विमोचन 27 नवंबर 2023 शाम 5 बजे बगलामुखी मंदिर सिविक सेंटर में ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी महाराज के द्वारा होने जा रहा है। मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के समस्त पदाधिकारीयो, सदस्यों एवं महासभा से जुड़े हुए समस्त लोगों की उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है। ब्राह्मण महासभा के पं नवीन शुक्ला, पं शैलेश पाठक, पं असीम त्रिवेदी, पं प्रशांत अवस्थी, पं रत्नेश मिश्रा, पं सिद्धार्थ शुक्ला, पं अपूर्व त्रिवेदी, पं हर्षुल त्रिवेदी, पं कैलाश दुबे, पं प्रवीण तिवारी, आदि ने उपस्थित की अपील की है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल