newslifeindia

मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने देश की पहली ब्राह्मण वेबसाइट का किया विमोचन

विवाह हेतु युवक युवती ऑनलाइन फार्म भर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे
देश की पहली ब्राह्मण वेबसाइट

जबलपुर। मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा द्वारा देश की पहली ब्राह्मण महासभा वेबसाइट का मां बगलामुखी मंदिर सिविक सेंटर में ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानंद जी महाराज के द्वारा आज उद्घाटन किया गया। जिसके माध्यम से विवाह हेतु युवक युवती का रजिस्ट्रेशन उसमें आसानी से एवं पूर्णतः निशुल्क होगा एवं ब्राह्मण सभा द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो का भी विवरण उस वेबसाइट में सभी को आसानी से प्राप्त हो सकेगा। वेबसाइट का निर्माण महासभा के पं शुभम मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा किया गया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के पं अशीष त्रिवेदी, पं असीम त्रिवेदी, पं रत्नेश मिश्रा, पं सिद्धार्थ शुक्ला, पं अलोक तिवारी, पं प्रवीण तिवारी, पं शुभम मिश्रा, पं गुड्डा त्रिपाठी, पं बृजेश बबेले, पं बृजेश दुबे, पं अपूर्व त्रिवेदी, पं हर्षुल त्रिवेदी,पं ओमप्रकाश शुक्ला, पं विनय गौतम, पं विनीत टहनगुरिया, पं डी के शर्मा, पं राजा तिवारी, पं माधव पांडे, महिला महासभा की संभागीय अध्यक्ष प्रीति त्रिपाठी, एवं महासभा के सभी पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल