जबलपुर। आसमान में बादल छाने और शीत लहर व कोहरे की वजह से मौसम के मिजाज तल्ख हो गये हैं। दिन में भी शीत लहर चल रही है। रात में उत्तरी हवाओं के आने से ठण्ड एकदम बढ़ गई है। दिन में बादल सूर्यदेव को छिपाकर रखतें हैं तो रात में कोहरा चंद्र देव अपनी ओट में छिपा लेता है। पश्चिम विक्षोप का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। बादलों के छटते ही ठंड एकदम से बढ़ेगी। सुबह घना कोहरा छाया रहा। हवा में नमी बढ़ने की वजह से रात कोहरे की चादर में लिपटी रही। कोहरा तो छंट जायेगा लेकिन ठंड बढ़ जायेगी। सोमवार को मौसम सुबह से शुष्क रहा, लोगों की दिनचर्या बदल गई। सुबह देर से हुई तो रात जल्दी ढल गई। इस बीच मिचोंग चक्रवता प्रभावी हो रहा है जिससे पूवीa मप्र में ५ से ७ दिसंबर के बीच कहीं कही हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।
दिसम्बर के पहले हफ्ते में पश्चिमी विक्षोप ने मौसम के तेवर तीखे किये। मौसम कार्यालय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव से मौसम के मिजाज बदले हैं। इस बीच मिचोंग चक्रवता प्रभावी हो रहा है। जिससे दिन और रात का तापमान ओसत से अधिक निकल गया है। आसमान पर छाये बादल छंटने और पश्चिमी विक्षोप का प्रभाव खत्म होने पर तापमान घटेगा और ठण्ड का जोरदार दौर लौटेगा। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले २४ घंटों के दौरान जबलपुर शहर का अधिकतम तापमान २९.४ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ३ डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया, इसी प्रकार न्यूनतम तापमान १६.६ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ५ डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातः काल ९६ प्रतिशत और सायंकाल ७२ प्रतिशत आंकी गई। उत्तरी हवाएं ४ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। सूर्योदय सुबह ६.३८ बजे और सूर्यास्त शाम ५.२४ बजे हुआ। प्रदेश में सबसे कम १४.०२ डिग्री खरगोन जिलें में दर्ज किया गया। अगले २४ घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गत वर्ष का अधिकतम तापमान २७.१ डिग्री रहा और न्यूनतम ११.४ डिग्री तापमान रहा।








