newslifeindia

शव रखकर परिजनों ने किया चक्का जाम, तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का मामला

जबलपुर (News Life)। तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में बीती रात युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले के विरोध में परिजनों द्वारा शव सड़क में रखकर चक्का जाम किया गया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।


यह है पूरा मामला

तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में देर रात 24 वर्षीय छोटू ठाकुर और उसका भाई अंचल ठाकुर घर के पास किराना दुकान के सामने बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान बाइक में सवार होकर हर्षित नामक युवक अपने तीन साथियों के साथ आया। और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा। तभी छोटू ठाकुर ने चाकू निकाली और हर्षित पर हमला कर दिया। आरोपी हर्षित ने वही चाकू छीनकर छोटू को मार दी। छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई अचंल भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हर्षित के साथी घायल हालत में उसे लेकर मेडिकल कालेज लेकर आए और उसे भर्ती करने के बाद फरार हो गए। दूसरी तरफ छोटू ठाकुर और अंचल ठाकुर को भी स्थानीय लोग लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। वही अंचल और हर्षित की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना को बाद मौके पर पहुंची तिलवारा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में घायल हुए हर्षित उर्फ मन्नू और उसके साथियो के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल