newslifeindia

मंगेली बायपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

जबलपुर (Newsblife)। शुक्रवार को रात के वक्त बरगी थानाक्षेत्र में बाईक सवार 3 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का गंभीर अवस्था में मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी बरगी शिवमंगल सिंह ने बताया कि मंगले बायपास के पास सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। जहां बायपास में बाईक सवार 3 लोगों को एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गया। बताया जा रहा है कि घटना में सतेन्द्र झारिया निवासी बरेला शारदा मंदिर और शंकर झारिया निवासी मनकेड़ी बरगी नगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिंकी गोंटिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल