newslifeindia

अतिथि न्यायमूर्ति माननीय श्री विवेक अग्रवाल ने किया सम्मानित

जबलपुर (न्यूज लाइफ)। 25 मई 2024 को सम्पन्न हुए एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में टैक्स बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष श्री पूनम चंद जैन और महासचिव श्री एस.एस. ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई कि टैक्स बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार श्री विनय भमोरे जी हैं जिनको आयकर अपीलीय अधिकरण सदस्य (न्यायिक) के रूप में नियुक्ति किया गया। साथ ही अति वरिष्ट सदस्य अधिवक्ता श्री महेश पुरोहित जी और श्री जे.पी. राय जी को मुख्यातिथि न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल जी द्वारा शाल, श्रीफल और अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उद्द्वोदन में कहा कि टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करते हुए, स्वस्थ परंपरा, संस्कृति और संस्कारों का परिचय दिया है जो सराहनीय है ।
आयकर अपीलीय अधिकरण सदस्य (न्यायिक) श्री विनय भमोरे जी ने भावविभोर होकर पिता-माता, गुरुजनों, परिजनों और शुभचिंतकों को याद करते हुए, सभी के योगदान पर अपने विचार रखे और सभी अभिवादन किया ! टैक्स बार एसोसिएशन में अपने पिता का जिक्र करते हुए बार की गरिमा पर प्रकाश डाला ! बार के अध्यक्ष श्री पूनम चंद जैन,  महासचिव श्री एस.एस. ठाकुर,संरक्षक गणों, वरिष्ट सदस्यों, साथी सदस्यों को किये गये सम्मान के लिये आभार व्यक्त किया ।

कमिश्नर श्री लोकेश लिल्ल्हारे जी (IRS) का आव्हान :
केंद्रीय वस्तु तथा सेवा उत्पाद विभाग के कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्ल्हारे जी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से कहा कि, संस्कारधानी के अधिवक्ताओं, सीए. और व्यापारियों का आव्हान करते हुए कहा की मेरे कार्यालय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम में आ रही परेशानियों और कठिनाइयों के लिए में स्वयं सहयोग देने में अग्रणी भूमिका के लिए हमेशा उपलब्ध हूँ । मेरे कार्यालय से संबंधित कोई भी समस्या जिसका समाधान और सहयोग मेरे अधिकारी नहीं कर पा रहे उसके लिए भी मैं सदैव उपलब्ध हूँ । देश और प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में आपकी अहम् भूमिका और जिम्मेदारी है, विकास की इस गति को बनाये रखने में आपने राष्ट्रीयता का परिचय देवें । देश विश्व गुरु और आर्थिक दृष्टि से अग्रसर हो रहा, हम सभी के प्रयासो और समर्पित राष्टीय के प्रति कर्तव्यों से यह सपना बहुत जल्दी सकार होने जा रहा है।

इनकी उपस्थिति रही : कांफ्रेंस संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जी. एन. पुरोजित जी, कांफ्रेंस चेयरमेन श्री हेमंत मोढ़, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूनम चंद जैन, महासचिव एस.एस.ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र सिंघल, आर.एस. साहु, कोषाध्यक्ष श्री राजेश राजा जैन, शरद संघी, व्ही. के. दवे, घनश्याम अग्रवाल, सुनील गुप्ता, शिशिर नेमा, पंकज नेमा, परेश वर्मा, अजय मिश्रा, संतोष जोशी, अखिल अवस्थी, दीपक पोपट, अमित श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा, रुपेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मयूर कोशल, राम नन्वानी, प्रवीण जोशी, निशांत विश्वकर्मा, मनीष मोदी, पवन नेमा, अब्दुल फरीद, नितिन अग्रवाल की उपस्थिति रहीं ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल