जबलपुर (News Life)। थाना प्रभारी भेड़ाघाट द्वारा सप्ताह में बुधवार को क्षेत्र की आम जनता को हो रही समस्या के त्वरित निवारण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निराकरण का प्रयास वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया जाएगा। ज्ञात हो कि शहर में जन समस्याओ के लिए जन सुनवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार के दिन होती है। इसी क्रम में बुधवार के दिन क्षेत्रीय लोगों के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
थाने में प्रत्येक बुधवार को आम जनता एवं शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाने का प्रयास वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन उपरांत वैधानिक तरीके से किया जा रहा है। – पूर्वा चौरसिया, थाना प्रभारी भेड़ाघाट।








