newslifeindia

रंगभूमि इनामी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 22-23 जून 2024 को

जबलपुर (News Life)। फाउंडेशन चेस अकादमी और कोंटेया वेंचर द्वारा 22 एवं 23 जून को राइट टाउन स्टेडियम में प्रथम ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 1,11,111 रुपए है। प्रथम पुरस्कार 20,000/- द्वितीय पुरस्कार 15,000/- तृतीय पुरस्कार 10,000/- रखा गया है। इस प्रतियोगिता में आकर्षक ट्राफी एवं 100 से अधिक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में सम्मिलित होने को लिए इच्छुक प्रतिभागी उत्कर्ष अग्रवाल से 91113 79094 और राइट टाउन स्टेडियम 91318 52843 में 19 जून तक सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला अध्यक्ष भाजपा खेल प्रकोष्ठ आशुतोष मिश्रा और इंटरनेशनल चेस ट्रेनर  उत्कर्ष अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में इंटरनेशनल मास्टर और ग्रैंडमास्टर के अलावा देश भर के विभिन्न खिलाड़ी सिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक महाराष्ट्र के इंटरलेशनल आर्बिटर पवन राठी होंगे।

– जबलपुर से मुजम्मिल हुसैन की रिपोर्ट।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल