जबलपुर(News Life)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय विश्नोई जी के जन्मदिवस को पर्यावरण की सेवा के रूप में क्रियान्वित करते प्रेरणा स्वरूप आज रानीताल मुस्लिम कब्रिस्तान में अजय विश्नोई के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रतीक स्वरूप विभिन्न प्रजातियों के 72 पौधों का वृक्षारोपण करते जन्मदिवस मनाया गया।
मध्यप्रदेश राज्य सर्व शिक्षा अभियान मिशन समिति सदस्य प्यारे साहब ने बताया की अजय विश्नोई के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ और शतायु जीवन की कामना के साथ-साथ मध्यप्रदेश की सत्तत एवं निरंतर सेवा करते रहने की शुभकामनों के साथ स्वदेशी भावना से सेवा के पथ का अनुसरण करते पर्यावरण एवं हरियाली आच्छादित करने के लोककल्याण कारी उद्देश्य से प्रत्येक पौधा सुरक्षित रहें। इसकी देखभाल की चिंता करते सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इन फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया क्योंकि आज रोपे गये यह पौधे कल विराट वृक्ष का रूप लेकर मानव समाज के लिए हितकर होगे।
वृक्षारोपण के इस अवसर पर प्यारे साहब, निराले साहब, तनज़ील ईशान, एड. तकमील हमदान, सुहेल अनवर, मोहम्मद शमीम, इख्लाक खान, अमीर हमज़ा, रज़्ज़ाक खान, इरशाद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








