गोटेगांव/नरसिंहपुर (News Life)। विगत दिवस शहर के मछली मार्केट एवं मटन मार्केट में श्री रोहित सिंह राजपूत जी तहसीलदार गोटेगांव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेल नगर पालिका
राजस्व टीम द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही साथ चलानी कार्यवाही की गई। रोहित सिंह राजपूत द्वारा दुकानों के संचालक से चर्चा की गई एवं अपनी दुकान को ढक कर रखने के महत्वपूर्ण निदेश दिये गये शासन के निर्देशानुसार 15 जून से 15 अगस्त तक मछली नदी तलाबो से पकड़कर बेचना पूर्णतः प्रबंधित रहेगी यदि कोई मछली विक्रता दुकानदार शासन के नियमो का उलंघन करता पाया जाता है उसके विरूद्ध नियम अनुसार कार्यवाही कर चालानी कार्यवाही की जावेगी इस निरीक्षण कार्यवाही मे नगरपालिका से राजस्व प्रभारी सुनील भनारे, रमेश रावत, वीरेंद्र पटेल, योगेश कहार, विकास राजपूत, राहुल वर्मा, कमल कांत सिलावट, संजय चांदोरिया, योगेश यादव, अपिॅत पटेल, धनीराम पटेल, रविशंकर पाठक, हरिओम राय, दीपक श्रीवास्तव, कौशल सोनी, गुलाब चंद्र विषैले व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ताजा खबरों के लिए न्यूज़ लाइफ के यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें :-
https://youtube.com/@newslife?si=mn6pLY3LCAktS0CZ








