newslifeindia

यातायात बाधित करने वालों के काटे चालान, ट्रैफिक पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस और थाना गोरखपुर ने की संयुक्त कार्यवाही

आदि शंकराचार्य चौक से लेकर महानद्दा के बीच यातायात व्यवस्था को किया दुरुस्त

जबलपुर (News life)। शहर की  सड़कों पर ट्रैफिक समस्या चारो तरफ बनी हुई है जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्तिथि निर्मित हो जाती है, जिससे सड़को पर चलते सभी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दि शंकराचार्य चौक से मदन महल चौराहे के बीच सड़क पर ठेला लगाकर दुकान लगाई जाती है जिससे सड़क पर भीड़ लगने के कारण यातायात प्रभावित होता है। लोग सड़क पर वाहन खड़ा करके खरीदारी करने लगते हैं।

जिसके विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस और थाना गोरखपुर की संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें सड़क पर ठेलो में दुकान लगाए दुकानदार को समझाइश दी गई, सड़क एवं नो पर्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।

साथ ही ऐसे वाहन चालक जिनकी गाड़ियों में नंबर नहीं है एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई तथा ऐसे वहां जो सड़क पर पार्क किए गए उन वाहनों को क्रेन द्वारा थाने पहुंचाया गया।

ऐसे ठेले, एवं वाहन चालक जो यातायात को प्रभावित कर रहे हैं, नियमों का उल्लंघन कर रहे है, उनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त कार्यवाही में चलानी कार्यवाही की जा रही है एवं अनावश्यक रूप से पार्क वाहनों को क्रेन द्वारा थाने पहुंचा जा रहा है।                        – श्री बी एन प्रजापति, डीएसपी ट्रैफिक

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल