newslifeindia

प्रभु से बढ़कर कोई सुख और सम्पदा नहीं, भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव होता है कल्याण

जय श्री राम सेवा समिति जबलपुर के तत्वाधान चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण के द्वितीय दिवस को कथा में अमर कथा और शुकदेवजी के जन्म का वृतांत का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य पं जनार्दन शुक्ला ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की कृपा है। जिसकी वजह से आप आज कथा का आनंद ले रहे है। श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें हैं क्योंकि जिन्हें गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। कथा में यह भी बताया की अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। व्यास पीठ की पूजा मंत्रो के साथ पं संजय शास्त्री पं अमित दुबे ने कराई।

यजमान सोनेलाल बुधरानी विश्वकर्मा, देव अनीता साहू, पुष्पा कोष्टा, मंजू दुबे, सुमित रानी रामवती चन्द्रभान यह जानकारी कार्यक्रम व्यवस्थापक पं.संदेश महाराज ने बताया कि कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन दुबे जी मनोज श्रीवास्तव कार्यक्रम संयोजिका ललिता देवी सिंह ज्योति अभिषेक नामदेव, नेहा जितेन्द्र ठाकुर, अनीता नामदेव, अनीता रैकवार, गुड़िया रजक, अतुल पटेल, गेंदालाल सेन, राजेन्द्र, रोशनी नामदेव, प्रदीप दुबे, अशोक रजक एवं श्री राधारानी मंडल के समस्त कार्यकर्ता और भक्तगण उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल