जबलपुर (बी डी सोनी)। 17 जून 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा ने आज जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल के वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 का विमोचन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती के डॉ आनंद राव, सांची यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ अलकेश चतुर्वेदी , प्रांत सचिव डॉ सुधीर अग्रवाल, प्रांत कोषाध्यक्ष विष्णुकांत ठाकुर, केशव शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष ईश्वर दास पटेल उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में जनजाति कल्याण के प्रति समर्पित केंद्र के कार्यों और उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया गया। मेहरा ने जनजातीय विकास के लिए केंद्र द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और आगामी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रतिवेदन से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र ने जनजाति समुदाय के कल्याण और विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।








