newslifeindia

जीव दया संस्था ने किया पौधरोपण

 गोटेगांव(बी डी सोनी)।  प्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में गोटेगांव नगर की जीव दया संस्था ने भी अपनी सहभागिता दी |

आज पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी में जीव दया संस्था ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया |

संस्था द्वारा नीम,जामुन ,अमरूद, सहित अन्य फलदार छायादार ,औषधि जनित पौधे लगाए गए |

धरती की हरियाली बढ़ाने ,वातावरण को स्वच्छ ,साफ रखने के इस अभियान में संस्था के सिंघई श्रेयांश जैन, अनुराग जैन, संतोष जैन, किशोर जैन, अरविंद जैन, गुरु माधवानी, प्रमोद अग्रवाल, अनिल नेमा के साथ ही समाजसेवी प्रकाश चंद जैन, माया जैन सहित अन्यजन उपस्थित रहे। पौधा लगाने वाले श्रेयांश जैन ने कहा कि पर्यावरण जीवन में महत्वपूर्ण है हम सभी को अपने किसी भी त्यौहार, खुशी या अन्य प्रसन्नता दायक अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण किया जाना चाहिए। जिससे कि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके।

अनुराग जैन ने कहा कि अगर हमें अपने आसपास के वातावरण को सुंदर साफ, स्वच्छ रखना है तो इसके लिए जरूरी है कि हमें पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।

अरविंद जैन ने कहा कि जीवन में हर एक से उम्मीद की जाती है कि वह पौधा अवश्य लगे क्योंकि सघन पौधारोपण से ही वातावरण मनुष्य के जीवन जीने लायक बनेगा।

गुरु माधवानी ने पौध रोपण करते हुए बताया कि हमें पर्यावरण का महत्व समझना होगा और यह कार्य सभी को प्राथमिकता से करना चाहिए।

अनिल नेमा ने कहा पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है कुदरत भी हम सभी को संकेत दे रही है कि हमें आगे बढ़कर स्वयं पौधारोपण करना होगा तभी वातावरण अनुकूल होगा जीवन जीने लायक होगा हमारा गोटेगांव नगर भी हरियाली युक्त होकर सुंदर दिखेगा |

समाजसेवी प्रकाश चंद जैन ने कहा धरती का श्रृंगार हरियाली से होता है और जब हम पौधारोपण करेंगे तभी हमें हरियाली मिलेगी | तभी हमारी इस धरा की खूबसूरती बढ़ेगी, साथ ही हम सभी को शुद्ध साफ स्वच्छ वातावरण मिलकर जीने लायक शुद्ध हवा मिलेगी |

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल