newslifeindia

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर दो दिवसीय आयोजन

दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान मित्रसंघ-मिलन के संयोजन में

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर दो दिवसीय आयोजन

जबलपुर (News Life)। 22 जून को पुरूष और महिला वर्ग की रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता, 24 जून को समाधि और प्रतिमा स्थल पर आयोजन होगा। नगर निगम जबलपुर द्वारा दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान एवं मित्रसंघ-मिलन के संयोजन में वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देशानुसार दो दिवसीय आयोजन की तैयारियॉं प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में बताया गया कि शनिवार 22 जून को रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का पुरूष तथा महिला वर्ग के लिये पृथक-पृथक आयोजन किया जायेगा। प्रातः 7 बजे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा धावकों को भंवरताल स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि पुरूषों की दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से बारहा स्थित दुर्गावती की समाधि तक होगी, वहीं महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से शारदा चौक तक आयोजित होगी। जबलपुर जिले के धावकों के लिये आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को प्रातः 9 बजे भॅंवरताल उद्यान में नगर निगम जबलपुर तथा दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान मित्रसंघ मिलन एवं कारपोरेषन एथलेटिक संघ के सहयोग से आयोजित वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर पुरूस्कार वितरित किये जायेगें। इस दिन भी प्रातः 7 बजे सभी धावक वीरांगना की समाधि से मषाल लेकर भंवरताल उद्यान आयेगें।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल