newslifeindia

नर्सिंग कॉलेज घोटाले एवं नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी

जबलपुर (न्यूज लाइफ)। नीट परीक्षा में धांधली समेत नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर युवक कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में युवक कांग्रेसियों ने आज जबरदस्त प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने रैली के रूप में निकले तो पुलिस ने उन्हें घंटाघर चौक पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आगे बढ़ने से नहीं रुके और बैरियर को फांदने लगे तब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके साथ-साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया। जिससे मौके पर भगदड़ के हालात बन गए कुछ कार्यकर्ता जो बैरियर फांदकर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव व नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले व देश में नीट परीक्षाओं में हुई धांधली ने देश व प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लगा दिया है, और देश व प्रदेश की BJP सरकार ने अभी तक किसी भी जिम्मेदार मंत्री व अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई है। संगठन ने मांग की है कि जब तक शिक्षा मंत्री स्तीफा नही देते और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही नही होती पूरे देश मे अलग अलग जिलो में ऐसे ही आंदोलन चलेंगे।

 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष विजय रजक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, सौरभ शर्मा, संजय यादव, विनय सक्सेना, रत्नेश अवस्थी, गुड्डू नवी, संतोष पांडा, मनोज नामदेव, राजेश सोनकर, तेजकुमार भगत, रिजवान कोटि, कौशल यादव, प्रदीप पटेल, चमन राय, विवेक सिंघई, अनुराग पटेल, शुभम रजक, विनय पटेल, मोहित सुफेले, बब्बू यादव, संदीप जैन, डी. के., आभाष दुबे, अर्जुन बंशकार,काली, राहुल अहिरवार, प्रियांश दीवान, आदि युवा नेता उपस्थित थे।

(जबलपुर से पत्रकार मुजम्मिल हुसैन की स्पेशल रिपोर्ट)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल